क्या किसी को नज़र लग सकती हैं
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴 *🥀 क्या किसी को नज़र लग सकती हैं 🥀* *🗒️ Part- 4* दूध को भी नज़र लग सकती हैं ➡ह़ज़रते सय्यिदुना अबू हुमैद रदीअल्लाहो तआ़ला अ़न्हो नक़ीअ़ (एक जगह का नाम) से दूध भरा बरतन सरकारे मदीना صَلَّى اللَّهُ تَعَالَى عَلَيئهِ وَسَلَّم की ख़िदमत में लाए, आप صَلَّى اللَّهُ تَعَالَى عَلَيئهِ وَسَلَّم ने इर्शाद फ़रमाया "तुम ने इसे ढ़क क्यूं नही लिया अगर्चे इस पर लकड़ी खड़ी कर देते"! *📚(बुख़ारी शरीफ़, 3/586, ह़दीस-5605)* 📜🔸वज़ाहत🔸📜 ➡ह़ज़रते मुफ़्ती अह़मद यार ख़ान रह़मतुल्लाह तआ़ला अ़लैहे इस ह़दीसे पाक के तह़त लिखते हैं "वो ह़ज़रत खुले बरतन में दूध लाए थे इस पर हुज़ूरे अन्वर صَلَّى اللَّهُ تَعَالَى عَلَيئهِ وَسَلَّم ने ये फ़रमाया यानी दूध ढ़क कर लाना चाहिए था, अगर ढ़कना न था तो इसके ऊपर लकड़ी ही खड़ी कर लेते! ➡हमारे यहां अवाम में मशहूर हैं कि दूध और दही को बुरी नज़र बहुत जल्द लगती हैं, इस पर लकड़ी खड़ी कर लेनी चाहिए, इसकी अस्ल ये ह़दीस हो सकती हैं! ➡ख़याल रहे, दुकानों पर दूध दही खुला रखा रहता हैं वो इस हुक्म में दाख़िल नही, कहीं ले कर जाओ तो ढ़क लो"! *📚(मिरआतुल मनाज़ीह, 6/88)* नज़रे बद ऊंट को देग में उतार देती हैं ➡ह़ज़रते सय्यिदुना जाबिर रदीअल्लाहो तआ़ला अ़न्हो से रिवायत हैं कि शहन्शाहे ख़ुश ख़िसाल صَلَّى اللَّهُ تَعَالَى عَلَيئهِ وَسَلَّم ने इर्शाद फ़रमाया "बेशक नज़र मर्द को क़ब्र में और ऊंट को देग में दाख़िल कर देती हैं"! *📚(बद शुगुनी, सफ़ह़ा-93)* ➡आखिर पोस्ट....... 👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑 *🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴* https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें